November 6, 2026

सियासी मैदान में छोटी बहन ने बड़ी बहन के खिलाफ खोला मोर्चा कहा मेरी बड़ी बहन ने सोनेलाल पटेल की विचारधारा को तिलांजलि देने का कार्य किया –

Spread the love

*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश

 

सियासी मैदान में छोटी बहन ने बड़ी बहन के खिलाफ खोला मोर्चा कहा मेरी बड़ी बहन ने सोनेलाल पटेल की विचारधारा को तिलांजलि देने का कार्य किया

 

सिराथू* विधानसभा चुनाव 2022 में हॉट सीट बनी विधानसभा 251 में भाजपा प्रत्याशी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में वोट मांगने पहुंची अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपनी बड़ी बहन के संस्कारों को लेकर तीखा प्रहार किया है। मंचासीन होते ही साइकिल सिंबल से चुनाव लड़ रही डॉ.पल्लवी पटेल पर एक के बाद एक कई बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए डॉ.सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों को ताक पर रख खुद का सिंबल होते हुए भी सपा सिंबल पर चुनाव लड़ रही है।

अनुप्रिया पटेल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन मे क्षेत्र के पटेलों को संगठित करने गुलामी पुर पहुंची अनुप्रिया पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल सिंबल से चुनाव लड़ रही मेरी बड़ी बहन पल्लवी पटेल ने सोनेलाल पटेल के स्वाभिमान सपनों और विचारधारा को समाजवादी पार्टी के पास गिरवी रखने का काम किया है। आज वो जिस पार्टी का साथ दे रही है उसी ने 2002 में अपना दल से जीते चार विधायकों को तोड़ने का काम किया था। इस दौरान उन्होंने पल्लवी पटेल पर यहां तक आरोप लगा डाला की पिता की मौत के बाद उनकी संपत्ति की वसीयत अपने नाम कर मेरे हिस्से पर भी कब्जा कर लिया और 2014 में जब मैं सांसद बनी तो मुझ पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया ताकि खुद संसद सदस्य बन सकें। उन्होंने कहा कि आज का पटेल समाज खुद यह फैसला करे की वह किसका साथ देगा जिसने सोनेलाल पटेल के आदर्शों विचारों सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है देखना यह होगा कि 27 फरवरी को विधानसभा 251 से समझ लो कि अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ रहे हैं कमल के सामने वाली बटन दबाना होगाl