July 13, 2026

*पाकिस्तान ने एलओसी पर तोड़ा 15 जगह सीजफायर, भारत ने तबाह की 5 पाकिस्तानी चौकिया* *श्रीनगर।*

Spread the love

*पाकिस्तान ने एलओसी पर तोड़ा 15 जगह सीजफायर, भारत ने तबाह की 5 पाकिस्तानी चौकिया* *श्रीनगर।* एयरस्ट्राइक से बौखलाये पाकिस्तान ने एकबार फिर एलओसी पर सीजफायर तोड़ा है। एलओसी पर पाकिस्तान ने 12 से 15 जगहों पर सीजफायर तोड़ते हुए भारी हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे है। राजौरी, पूछ, नौशेरा, मेंढर, उरी में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बहुत नुस्कान उठाना पड़ा है। पाकिस्तान की 5 मिलिट्री पोस्ट तबाह हो गई है और कई पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने की खबर है।दोनों ओर से हो रही गोलीबारी में भारत के 5 जवान जख्मी हुए हैं। इनमें से दो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है राजौर में एलओसी से 5 किलोमीटर तक दूरी में आने वाले इलाकों के स्कूल बंद करवा दिए गए हैं यूं तो पिछले 3 दिनों से लगातार पाकिस्तानी सेना बॉर्डर पर गोलीबारी कर रही है लेकिन मंगलवार शाम को यह काफी बढ़ गई थी भारतीय सेना का कहना है। कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।