November 6, 2026

बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में यूज़र डिपो मॉड्यूल (यूडीएम) का सफल प्रशिक्षण सम्पन्न-

Spread the love

विभाग : जन सम्पर्क, बनारस रेल इंजन कारखाना

प्रेस विज्ञप्ति दि: 21/02/2022

 

*बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में यूज़र डिपो मॉड्यूल (यूडीएम) का सफल प्रशिक्षण सम्पन्न*

 

बनारस रेल इंजन कारखाना की महाप्रबंधक अंजली गोयल के दिशा-निर्देशन में एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.02.2022 को बरेका केंद्रीय चिकित्सा‍लय के सभागार कक्ष में ‘’चिकित्सा विभाग में उपयोगकर्ता डिपो मॉड्यूल – यूडीएम’’ प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया ।

डिजिटल इंडिया की अवधारणा को अग्रसारित करते हुए बनारस रेल इंजन कारखाना उपयोगकर्ता डिपो मॉड्यूल – यूडीएम का अनुप्रयोग प्रगतिशील डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण की दिशा में एक और आगे का कदम है । यूडीएम वस्तुओं की ऑनलाइन खरीद, बिल जमा करना और प्रसंस्करण में मदद करता है । इसके माध्यम से सिस्टम के द्वारा मांगकर्ता सामान प्राप्त् हो जाने पर स्वीकृति के उपरान्त डिजिटली हस्ताक्षरित नोट आपूर्तिकर्ताओं को ज्ञारी करता है, जिससे आपूर्तिकर्ता अपना बिल ऑनलाइन माध्यलम से जमा कर अपना भुगतान त्वारित रूप से प्राप्त करता है ।

 

चिकित्सा विभाग पहले ही यूडीएम प्रणाली को ग्रहण कर अपनी माँग तथा भुगतान यूडीएम के माध्यम से डिजिटली मोड का कुशलता पूर्वक अभ्यास कर रही है I उक्त सामग्री प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल प्र.मु.चि.अ. डा० देवेश कुमार के अतिरिक्त डा० पी० आर० ठाकुर, डा० एस० के० शर्मा, डा० मधुलिका सिंह, डा० मिन्हाज अहमद, डा० एस० के० मौर्या, डा० विशाल मिश्रा, डा० अमित गुप्ता , डा० तन्मय आनन्द, स०न०अ० गीता कुमारी चौधरी सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ सोमनाथ हेमब्रम, बब्बन प्रसाद, शिवेन्द्र नवल, जितेन्द्र कुमार सिंह, लोकपति शुक्ला, कमला श्रीनिवासन, फ्लोरा किसपोट्टा, अंजना टोड, जे. सी. चाको, मुकेश कुमार साह, रघुवर दयाल के साथ-साथ कार्यालयी कर्मचारी में अशोक कुमार, संजय कुमार बनर्जी, एल.के. बिस्वाल, डी.के. बांदिल, डी. एन. तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

 

राजेश कुमार

जन सम्पर्क अधिकारी