May 28, 2026

*इमरान खान की पार्टी भारतको दे रही ये नसीहत*

Spread the love

पाकिस्तान के सत्ताधारी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कहा कि ‘हमने भारत से शांति की बात की लेकिन अफसोस कि भारतीय सरकार ने बेवजह आक्रामकता का सहारा लिया। एक संप्रभु राज्य के रूप में हम अपनी जमीन और हमारे हवाई क्षेत्र की सुरक्षा का अधिकार रखते हैं।’

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने एक ट्वीट में कहा, ‘भारत को हमारे साथ युद्ध से बचने के लिए अब परिपक्वता दिखानी चाहिए। प्रधान मंत्री इमरान खान हमेशा युद्ध के खिलाफ रहे हैं। भारतीय सरकार को भी परिपक्वता दिखानी चाहिए और अगले चुनावों के बजाय भारत की अगली पीढ़ियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।