July 13, 2026

*दिल्ली एयरपोर्ट से पाकिस्तान जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द*

Spread the love

भारत की ओर से मंगलवार सुबह पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक व बुधवार को पाकिस्तानी एयरक्रॉफ्ट के भारतीय वायु सीमा में घुसने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़नेेे को लेकर सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट से पाकिस्तान जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी है। इसके अलावा उत्तराखंड में देहरादून एयरपोर्ट पर भी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। वहीं अमृतसर, पठानकोट, श्रीनगर, जम्मू, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू और लेह जाने वाली घरेलू उड़ानें भी कैंसिल कर दी गई हैं।

इनके अलावा किसी भी अन्य देश की उड़ानें रद्द नहीं हुई हैं। उधर, पाकिस्तान ने भी लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद हवाई अड्डों से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को तुरंत रोक दिया है। इसके अलावा सूत्रों ने अुनसार भारत ने 27 फरवरी से मई माह तक जम्मू एवं कश्मीर तथा पंजाब के सभी एयरपोर्ट को बंद रखने का निर्णय किया है। शटडाउन की इस अवधि में हालात के मुताबिक बदलाव किया जा सकता है।