April 17, 2026

पुलिस सुरक्षा के बीच निकाली IPS अधिकारी दलित दूल्हे की बिंदौरी, छावनी बना गांव-

Spread the love

*पुलिस सुरक्षा के बीच निकाली IPS अधिकारी दलित दूल्हे की बिंदौरी, छावनी बना गांव*

 

 

*_एक तरफ देश आगे बढ़ रहा है, लोग जातिवाद से ऊपर उठ रहे हैं, वहीं आज भी कई जगह जातिवाद का दलदल बुरी तरह फैला हुआ है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के, जहां एक आईपीएस अफसर की बारात पुलिस सुरक्षा में निकाली गई। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, हाल ही जयपुर जिले के शाहपुरा इलाके के भाबरू थाने इलाके के भगतपुरा में दलित दूल्हों की बिंदौरी के दौरान व्यवधान की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां तक की पहले एक दलित दूल्हे पर पथराव तक हो चुका है। इसलिये प्रशासन ने पुलिस तैनाती की व्यवस्था कराई थी।_*

 

*_आईपीएस ने नहीं मांगी थी सुरक्षा_*

 

*_जानकारी के मुताबिक, सूरजपुरा में पूर्व में दलित दूल्हों की बिंदौरी के दौरान व्यवधान की घटनाएं हो चुकी है। मंगलवार को यहां बिंदौरी पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक निकाली गई। ये बिंदौरी किसी और की नहीं बल्कि आईपीएस सुनील कुमार धनवंता की थी। आईपीएस सुनील कुमार धनवंता की 18 फरवरी को शादी है। मंगलवार को सूरजपुरा निवासी उसके परिवार के लोगों ने दूल्हे को बान पर आमंत्रित किया था। इस पर दूल्हा धूमधाम से घोड़ी पर बैठकर डीजे के साथ सूरजपुरा पहुंचा। यहां परिवार के लोगों ने घोड़ी पर उसकी बिंदौरी निकाली। आईपीएस दूल्हे का कहना है कि उसकी ओर से पुलिस सुरक्षा नहीं मांगी गई थी। पुलिस ने एहेतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की थी। कार्यक्रम के दौरान एडीएम और एसडीएम सहित कई अधिकारी और भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहने से गांव दिनभर छावनी बना रहा।_*