April 16, 2026

विद्यालय रसोईया संघ करेंगे आन्दोलन – सुशील झा

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

===========

 

*विद्यालय रसोईया संघ करेंगे आन्दोलन*

 

🚸 दुमका जिला के गोपीकांदर में डाक बंगला परिसर में बुद्धवार को राज्य विद्यालय रसोईया संघ की प्रखंड ईकाई के पुनर्गठन पर हुई चर्चा ।

 

🚸 संघ के महासचिव मुंडा बास्की की अध्यक्षता में संघ की मजबूती पर विचार विमर्श के बाद आगामी 8 मार्च को महिला दिवस मनाने का लिया गया निर्णय । जिसमें गोपीकांदर के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सावित्री टुडू , सचिव के लिए रोसलिक टुडू व कोषाध्यक्ष के लिए बालेश्वरी सोरेन का किया गया चयन ।

 

🚸 17 सालों तक विद्यालयों में सेवा देने के बावजूद रसोईया को हर तरह के अधिकारों से वंचित रखे जाने की बात करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सावित्री टुडू ने कहा कि बहनों के लिए न्यूनतम नियुक्ति नियमावली भी नहीं बनाई गई है । तथा केन्द्र से लेकर राज्य सरकार रसोईयों के साथ कर रही है शोषण ।

 

🚸 बैठक में प्रखंड के कई गाँवों की दर्जनों रसोईया थीं उपस्थित ।

 

 

सुशील झा

(S-17F22PKP2)