June 11, 2026

जुआ खेलते हुए चार गिरफ्तार-

Spread the love

*जुआ खेलते हुए चार गिरफ्तार* प्रयागराज।जनपद प्रयागराज दारागंज थाना क्षेत्र शास्त्री पुल के पास जुआ खेलते हुए स्थानीय पुलिस ने आज चार जुआड़ीयो को गिरफ्तार किया है।पुलिस को उनके पास से ताश के 52 पत्ते के साथ नगदी 750 रूपया आदि बरामद हुए है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान दृष्टिगत आज प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस फोर्स क्षेत्र में भ्रमणशील थी तभी मुखबीर ने सूचना दिया कि शास्त्री पुल के नीचे में जुआड़ीयो द्वारा जुआ खेला जा रहा है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल को मौके पर भेजा पुलिस फोर्स को देखकर जुआड़ी भागने लगे तभी पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से चार लोगो को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति मिथुन कुमार सोनकर,अजय कपाड़िया नि0 झोपड़पट्टी,स्थाई पता मानिकपुर, कुन्दन कुमार पूरापडॉइन झोपड़पट्टी,मॅटरु निवासी पूरापडॉइन झोपड़पट्टी प्रयागराज के है। इन सभी के खिलाफ धारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंर्तगत मुकदाम दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई।गिरफ्तार करने वाले टीम में उ0नि0 अनिकेत सिंह,हे0का राम जी राम,आदि शामिल रहे।