April 27, 2026

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर कई घन्टों से छात्रों का हंगामा, पुलिस फोर्स से झड़प, डीएम भी पहुंचे-

Spread the love

*इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर कई घन्टों से छात्रों का हंगामा, पुलिस फोर्स से झड़प, डीएम भी पहुंचे*

 

प्रयागराज, । इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने फिर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर हंगामा कर दिया। सैकड़ों छात्र वहां जुटे हैं। एहतियात के तौर पर कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात है। दिन में 11 बजे से छात्र हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आफलाइन परीक्षा निरस्त करने की बात नहीं कही जाते, वे यहां से जाएंगे नहीं। कई घंटे से जारी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच पुलिस बल से छात्रों की झड़प और हाथापाई भी हुई। दोपहर बाद तीन बजे नाराज छात्रों ने इवि का मुख्य गेट भी बंद कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। शाम बजे के बाद  भी वहां छात्र ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में जुटे हैं और लगातार नारे लगा रहे हैं। करीब पांच बजे ही इवि प्रशासन के अधिकारी छात्रों से बातचीत करने के लिए पहुंचे लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं निकल सका। फिर देर शाम डीएम संजय कुमार खत्री भी आंदोलित छात्रों से बातचीत कर समाधान निकालने के लिए वहां पहुंच गए।

 

*क्लास चली है जूम पर… परीक्षा देंगे रूम पर*

 

छात्रों के बीच गुस्सा इस बात का है कि पिछले लंबे समय से उनकी पढ़ाई ऑनलाइन होती रही। कक्षाएं जूम ऐप पर ऑनलाइन चलती रहीं इसलिए परीक्षा भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए। इवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर जुटे छात्र नारे लगाते रहे कि क्लास चली है जूम पर इसलिए परीक्षा देंगे रूम पर…। ऑफलाइन परीक्षा का विरोध आज पहली बार नहीं हो रहा है। इसकी घोषणा होने के बाद से ही आक्रोशित छात्र लगातार विरोध जताते हुए ऑनलाइन परीक्षा के लिए दबाव बनाते हुए कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

*गेट बंदकर धरने पर बैठे छात्र, इवि के अधिकारी भी फंसे*

 

ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में हंगामा कर रहे सैकड़ों छात्रों ने करीब तीन बजे इवि का मुख्य गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठकर नारे लगाने लगे। इससे इवि में बाहर से आवागमन ठप हो गया। अधिकारी भी फंस गए।