*दो महिने से फरार चल रहा शातिर लूटेरा गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर* के निर्देशन में जनपद में आगामी विधान सभा चुनाव वर्ष 2022 के मद्देनजर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कोतवाली, गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली व उ0नि0 शेर बहादुर यादव, का0 अजीत यादव थाना कोतवाली गोरखपुर के द्वारा दिनांक 02.12.2021 को सदर अस्पताल के पास से वादी मुकदमा से तीन अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा 19000/- रूपये बैंक पासबुक व आधार कार्ड लूट लिये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें एक अभियुक्त विरेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र रामदास विश्वकर्मा नि0 नौतनवा महराजगंज को 14000/- रूपय नगद व वादी का आधार कार्ड बरामद किया गया था तथा उक्त अभियोग में अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ बब्लू सोनी पुत्र स्व0 सीताराम निवासी सिरसिया थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती जो वर्तमान समय में बरगदवा में किराये के मकान में रहता था का नाम प्रकाश में आया जिसके बाद अभियुक्त द्वारा अपने किराये का मकान छोड़कर अन्यत्र लुक छिपकर रह रहा था और पिछले दो महिने से फरार चल रहा था जिसको सर्विलांस व मुखबिर की मदद से मोहरीपुर में किराये के मकान मोहरीपुर थाना चिलुआताल से दिनांक 16.02.2022 को समय 06.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से लूट का पासबुक बरामद हुआ तथा अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। जिसका विवरण निम्नवत है–
*अभियुक्त का नाम व पता-*
1. संजीव कुमार उर्फ बब्लू सोनी पुत्र स्व0 सीताराम निवासी सिरसिया थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती वर्तमान पता मोहरीपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर उम्र 35 वर्ष
*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-*
दिनांक 16.02.2022 को मोहरीपुर थाना चिलुआताल गोरखपुर से।
*बरामदगी-*
1. एक अदद युनियन बैंक का पासबुक,
*आपराधिक विवरण-*
संजीव कुमार उर्फ बब्लू सोनी पुत्र स्व0 सीताराम निवासी सिरसिया थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती वर्तमान पता मोहरीपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
1. मु0अ0सं0 267/21 धारा 392, 411 भादवि थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 186/21 धारा 41, 411, 413, 414 भादवि थाना जीआरपी बहराइच जनपद बहराइच
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर (थाना कोतवाली, गोरखपुर)
2. उ0नि0 शेर बहादुर यादव, चौकी प्रभारी नगर निगम(थाना कोतवाली, गोरखपुर)
3. का0 अजीत यादव, (थाना कोतवाली, गोरखपुर)

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-