प्रयागराज : पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम का सदस्य बताकर दो युवकों ने चेकिंग के नाम पर झूंसी के अरशद अली को मीट ले जाते पकड़ा और गोमांस बताकर उससे एक लाख रुपये की मांग करने लगे। उसके रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची शाहगंज पुलिस ने छानबीन कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
झूंसी के अरशद अली अंसारी ने शाहगंज थाने में आजम और तारिक के खिलाफ रंगदारी, लूट, जान से मारने की धमकी देने और ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उसके एक रिश्तेदार के यहां शादी थी। 13 फरवरी को वह मीट लेकर आ रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आजम और तारिक मिले। खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर जांच करने लगे। मीट देखकर कहा कि यह गोमांस है। अगर जेल जाने से बचना है तो एक लाख रुपये देना होगा। अरशद ने कहा कि पैसे नहीं है तो उसे मारने-पीटने लगे। उसकी जेब में रखे 800 रुपये छीन लिए। उसका एटीएम कार्ड लेकर पिन कोड पूछने लगे। पिन कोड नहीं बताने पर तमंचा सटा दिया और पीटने लगे। पिन कोड पूछकर उसके एटीएम कार्ड से 25 हजार रुपये निकालकर स्टेशन की ओर चले गए। स्टेशन के पास मौजूद पुलिस से पीड़ित ने शिकायत की। लूटपाट की सूचना पर खलबली मच गई। शाहगंज पुलिस ने बताया कि झूंसी के मुख्तार आलम उर्फ आजम को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट के 25,800 रुपये और तमंचा बरामद किया गया।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-