June 23, 2026

उम्र इतनी कम अपराध इतना बड़ा-

Spread the love

प्रयागराज

उम्र इतनी कम अपराध इतना बड़ाl FTR NEWS

 

मामला है प्रयागराज जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र जिला अस्पताल के पास काटजू रोड का जहां आज दोपहर करीब 1:00 बजे राजकीय किशोर संप्रेक्षण के एक बंदी सत्यम यादव जोकि मूलनिवासी प्रतापगढ़ जनपद का बताया जा रहा है जिस पर हत्या का मुकदमा दर्द था होमगार्ड सुरेन्द कुमार शुक्ला द्वारा जिला अस्पताल मेडिकल हेतु ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसका साथी सुनील पाल जो जिला कौशांबी का रहने वाला है उसने अस्पताल से कुछ पहले ही तमांचे से होमगार्ड पर हमला कर दिया हमले के बाद होमगार्ड के सर ने चोट आने की वजह से मुजरिम सत्यम यादव भाग गया लेकिन पीछे से आ रहे होमगार्ड के दूसरे साथी देव दत्त उपाध्याय ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए सुनील पाल को धर दबोचा मामला भीड़भाड़ भरे इलाके के होने की वजह से जल्दी लोगों ने घायल गार्ड को अस्पताल पहुंचाया खबर पाते ही शाहगंज थाने की पुलिस व क्षेत्राधिकारी प्रथम एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और फौरन ही सत्यम यादव को भी पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की मामला राजकीय किशोर बाल सुधार गृह होने की वजह से मुजरिमों को खुल्दाबाद थाने लाया गया जहां पूछताछ में पता चला कि सुनील पाल के ऊपर करीब 8 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और 12 फरवरी को ही वह यहां से रिहा हुआ था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसमें प्रथम दृश्य राजकीय किशोर बाल गृह के केयरटेकर और कुछ कर्मचारियों की भी शामिल होने की बात सामने आई है जिस पर जांच करके दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगीl