June 25, 2026

*बंद हो गया मौत काला कारोबार*

Spread the love

वाराणसी थाना सारनाथ क्षेत्र इलाके के पैगम्बरपुर स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर का अवैध काला कारोबार चल रहा था वही नागरिको की सुचना पाकर पहुँची पत्रकारों की टीम ने मामले की जानकारी लेते हुए सारी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लिया और देखा गया की सैकड़ो की संख्या में गैस का कारोबार प्रतिदिन वाहनों में अवैध तरीके से भरने के लिया किया जा रहा है | और इस बात की जानकारी जब गैस रिफलिंग करने वाले मालिक आजम खान से की गयी तो उन्होंने बताया की यह गैस का काला कारोबार हम ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र में दर्जनों लोग किया करते है| पुलिस पहले उनको बन्द करवाये उसके बाद मुझे सुचना दे तभी मैं इस काला कारोबार बंद करूंगा और मैं पुलिस चौकी बनवाने में सहयोग किया हूँ इसलिए पुलिस मुझे कुछ नहीं बोलती इसकी सुचना तत्काल क्षेत्राधिकारी कैंट को दी गयी तभी मौके पर पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस के साथ क्षेत्रीय चौकी प्रभारी धर्मेंद्र ने काला कारोबार करने वाले 3 अभियुक्त को हिरासत में लेकर एक मिनी ट्रक सिलेंडर से भरा हुआ और नापतोल वाली मशीन के साथ ऑटो में भरने वाले गैस के सामान व आग से बचाव के लिए एक फायर स्टिंग युसर भी बरामद कर लिया है|

*बगल में था श्री राम कॉलेज घट सकती थी बड़ी घटना*

गैस रिफिलिंग के घर के समीप चंद कदम दूरी पर है श्री राम कॉलेज जिसमें छात्रों का आवागमन लगा ही रहता है थोड़ी सी भी चूक से कभी भी हो सकता था बड़ा विस्फोट।भदोही में हुए एक मकान में विस्फोट के बाद कई लोगो की मौत हो गयी उसमे भी अवैध काला कारोबार चल रहा था वहीँ बीते दिन पहले बनारस के एक मकान व राजश्री स्वीट हाउस में भी कई सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था उसके बाद भी थाना सारनाथ पुलिस के सरफरोशी में यह काला कारोबार चल रहा था वही मालिक ने बताया की पुलिस चौकी बनवाने में सहयोग किया हूँ इसलिए पुलिस कुछ नहीं बोलती है|

*सालो से किया जा रहा था गैस रिफिलिंग का कारोबार*

क्षेत्रीय नागरिक का कहना है सालों से यह कारोबार फल फूल रहा था वही 1 दिन में सैकड़ों सिलेंडर रिफलिंग किया जाता था पुलिस द्वारा आज छापा मारकर दर्जनों गैस सिलेंडर और गैस रिफलिंग करने के उपकरण बरामद कर आरोपी को थाने ले गई। ..
…… साभार