*✓क्राइम ब्रांच व थाना चौरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*✓गैंग के सरगना सहित 07 शातिर चोर गिरफ्तार*
*✓12 अदद मोबाइल , 12 अदद मोबाइल चार्जर चोरी के बरामद*
*✓02 अदद लैपटाप , 01अदद प्रिन्टर , 01 अदद लेमिनेशन मशीन तथा 01 अदद इनवर्टर की बैटरी चोरी के बरामद*
*✓घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 अदद HF DELUXE मोटर साइकिल भी बरामद*
*✓ ₹2200 नकद बरामद (जामा तलाशी से)*
भदोही- पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। गैंग के सरगना सहित 07 शातिर चोर गिरफ्तार,12 अदद मोबाइल ,12 अदद मोबाइल चार्जर चोरी के बरामद,02 अदद लैपटाप , 01अदद प्रिन्टर , 01 अदद लेमिनेशन मशीन तथा 01 अदद इनवर्टर की बैटरी चोरी के बरामद,घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 अदद HF DELUXE मोटर साइकिल भी बरामद,2200 रूपया नकद बरामद ।
*घटनाक्रम-* 1- दिनांक 12.01.2022 को ममहर बाजार में मोबाइल की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा 40 हजार नगद व 18 पीस नया मोबाइल तथा चार्जर , अन्य कीमती सामान लगभग 30000 हजार के , 2-दिनांक 20.01.22 को ग्राम रमईपुर से अज्ञात चोरो द्वारा मो0सा0 नं0 UP66Y2993 HF DELUXE, 3-दिनांक 02.02.2022 को ममहर बाजार में जनसेवा केन्द्र की दुकान का ताला तोड़कर 02 लैपटाप, 01 प्रिन्टर, 01 लेमिनेशन मशीन, 01 इनवर्टर की बैटरी व कस्टमर का मूल सर्टिफिकेट को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया था । उक्त चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादीगण के लिखित तहरीर पर क्रमशः1-मु0अ0सं0 15/22 धारा 379 भादवि,2-मु0अ0सं0 25/22 धारा 457/380भादवि ,3-मु0अ0सं0 9/22 धारा 380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी ।
डा0 अनिल कुमार पुलिस, अधीक्षक भदोही द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं के अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु थाना चौरी व क्राइम ब्रांच को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी औराई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कठिन परिश्रम व अथक प्रयास से चोरी की घटना में शामिल गैंग के सरगना सहित 07 शातिर चोर को शत प्रतिशत माल बरामद करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
*पूछताछ में खुले राज-*
पूछताछ पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त अंकित मिश्रा ने बताया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है जिसका गैंग लीडर प्रदीप सरोज है। हम लोग जनपद में घरों/दुकानों में चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त अंकित मिश्रा ने बताया कि जिस घर या दुकान में चोरी करना होता है तो उस घर / दुकान को एक दिन पहले गैंग के एक-दो सदस्य घूमकर भौतिक रूप से रेकी कर लेते है तथा चोरी के दिन कुछ लोग घर के घर के बाहर आने जाने वालों लोगों पर नजर रखते है तथा कुछ लोग अन्दर घुसकर घटना को अन्जाम देते है । दि0 20-01-22 को ग्राम रमईपुर तेरही के कार्यक्रम से मै तथा संदीप बिन्द व धीरज पाल मिलकर एक मोटर साइकिल हीरो HF DELUX काले रंग की चोरी किये थे ,दि0 2-2-22 को मै, तथा प्रदीप सरोज , किशन उर्फ भोपाल ,सुनील यादव तथी धीरज पाल मिलकर रात्रि में ममहर बाजार बहुतराखुर्द के सहज जन सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर एक इन्वर्टर की बैटरी व दो लैपटाप व एक प्रिन्टर मशीन व एक लेमीनेशन मशीन चोरी किये थे,तथा दूसरा अन्य साथी प्रदीप सरोज ने बताया कि दि0 12/13-1-22 की रात में ममहर बाजार तिराहे पर मोबाइल की दुकान से मै तथा किशन उर्फ भोपाल व सुनील यादव व राकेश कुमार बिन्द मिलकर मोबाइल व नगद पैसा चोरी किये थे । उक्त चोरी किये गये माल गैंग के सदस्य सुनील यादव के माध्यम से आज हमलोग बेचने जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये। घटना के अनावरण,अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना बढ़ी है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1- प्रदीप सरोज पुत्र ताड़कनाथ सरोज निवासी बहुदतराखुर्द ,थाना चौरी, जनपद भदोही
2- अंकित मिश्रा पुत्र अनिल कुमार मिश्रा निवासी गिर्दबड़ागांव ,थाना औराई, जनपद भदोही
3-किशन बिन्द पुत्र मदन बिन्द निवासी बहुतराखुर्द थाना चौरी, जनपद भदोही
4-सुनील यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पिपरीस महादेवा, थाना भदोही,क जिला भदोही
5-धीरज पाल पुत्र इन्द्रजीत पाल निवासी रमईपुर ,थाना चौरी ,जनपद भदोही
6-राकेश बिन्द पुत्र मोहन बिन्द निवासी ममहर ,थाना चौरी, जनपद भदोही
7-संदीप बिन्द पुत्र साहब लाल बिन्द निवासी बहुतराखुर्द ,थाना चौरी ,जनपद भदोही
*गिरफ्तारी का स्थान-* बहुतरा खुर्द पोखरे के पास,चौरी दिनांक- 12.02.22 समय- रात्रि करीब 9 बजे
*अनावरण मुकदमा-*
1-मु0अ0सं0 15/22 धारा 379/411 भादवि थाना चौरी ,जनपद भदोही
2-मु0अ0सं0 25/22 धारा 457/380/411 भादवि थाना चौरी ,जनपद भदोही
3-मु0अ0सं0 9/22 धारा 380/411 भादवि थाना चौरी ,जनपद भदोही
नोट- गिरफ्तार अभियुक्तगण की आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
*यह हुई बरामदगी-*
1-12 अदद मोबाइल , 12 अदद मोबाइल चार्जर
(सम्बन्धि मु.अ.सं.09/2022 थाना चौरी)
2-01 अदद HF DELUXE मोटर साइकिल नं0 UP 66 Y 2993
(सम्बन्धि मु.अ.सं.15/2022 थाना चौरी)
3-02 अदद लैपटाप , 01अदद प्रिन्टर , 01 अदद लेमिनेशन मशीन ,01 अदद इनवर्टर की बैटरी
(सम्बन्धि मु.अ.सं.25/2022 थाना चौरी)
4-2200 रूपया नकद बरामद ( जामा तलाशी से)
*टीम को मिलेगा इनाम-*
नकबजनी व मोटर साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण कर सरगना सहित 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदी करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जायेगा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. बृजेश सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम 2. विनोद दूबे प्रभारी स्वाट टीम, 1- का.सर्वेश राय 2-का. नरेन्द्र सिंह, 3-का. तुफैल अहमद , 4-का.नागेन्द्र यादव, ,5- का0 मन्नू सिंह ,6-का.दीपक यादव 7-का. नीरज यादव ,9-का. सुनील कन्नौजिया ,10-चालक मु.आ.सुभाष सिंह
2. बृजेश कुमार मौर्य थानाध्यक्ष चौरी मय उ0नि0 आद्या प्रसाद यादव का0 विद्यासागर का0 उपेन्द्र कुमार थाना चौरी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-