*वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
*कौशांबी।* जनपद में आपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कड़ाधाम पुलिस उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी घोसियाना मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0स0 49/2022 धारा 307 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुभाष सरोज पुत्र परशुराम उम्र 22 वर्ष निवासी निहालपुर मजरा सयारा मीठेपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को जमालपुर तिराहा से 50 मीटर आगे बहद ग्राम दारानगर से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया । बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 50/2022 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को चालान कर न्यायालय भेजा गया ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-