. *प्रेस नोट*
आज गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक पूर्व आयुक्त आर एस वर्मा की अध्यक्षता में हीरा वाटिका में संपन्न हुई।
बैठक में अध्यक्ष श्री वर्मा द्वारा
सभी पेंशनर्स से आगामी विधान सभा चुनाव में 27 फरवरी 2022 को अपनी स्वेक्षा से बिना किसी डर या प्रलोभन के खुद और अपने परिवार के मतदाताओं का मतदान कराने हेतु अनुरोध किया गया। *सभी पेंशनर्स ने यह संकल्प लिया की वे आगामी 27 फरवरी को अवश्य अपना और अपने परिवार का मतदान करेंगे।*
*सभी पेंशनर्स ने यह मांग उठाई की जिस प्रकार से हाई कोर्ट के कर्मचारियों के लिए बेली अस्पताल में अलग काउंटर खोले जाने की व्यवस्था की गई है।उसी प्रकार पेंशनर्स एवं सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेली अस्पताल और सभी सरकारी अस्पतालो में उनके लिए भी अलग काउंटर की व्यवस्था की जाए।क्योंकि वृद्ध और बीमार पेंशनर्स को भीड़ में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। साथ ही पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों को लंबे समय तक लंबित रखा जाता है। उन्हें नियवली में दिए गए समय के अंदर निस्तरी किया जाए।साथ ही एस आर एन मेडिकल कॉलेज ,बली अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाया जाय।इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,मेडिकल सुप्रीटेंडेंट एस आर एन मेडिकल कॉलेज और जिलाधिकारी से अनुरोध किया जाए।*
बैठक में इनकम टैक्स के रिटर्न फ़ाइल करने की नवीनतम प्रक्रिया के बारे में श्री उमेश शर्मा द्वारा बताया गया।
श्री सुरेन्द्र सिंह द्वारा पेंशनर्स दिवस की मीटिंग की प्रोसीडिंग्स को सभी को बतलाया गया और जो भी कार्यवाही अब तक मुख्य कोषाधिकारी द्वारा की गई है उन्हें बताया गया।
बैठक में डॉक्टर पी के सिन्हा,ड्रा. सुधा प्रकाश,उमेश शर्मा,सुरेन्द्र सिंह,पी सी एल श्रीवास्तव,जयश्री श्रीवास्तव,शंभू नाथ भारती, जे के चौरसिया,एस एन श्रीवास्तव,तुलसी राम, फैयाज़ अहमद,देवी दयाल, मोहम्मद इकबाल,एस एम् अस्करी,इश्वरी लाल,आर डी कुशवाहा,सर्वेश चन्द्र मिश्रा,आर के श्रीवास्तव, जे पी शर्मा,आदि बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थिति रहे।
आर एस वर्मा 12/2/2022
आई ए एस (से नि)
अध्यक्ष,गवर्नमेंट पेंशनर्स
वेलफेयर एसोसिएशन।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-