जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेअर हाउस का निरीक्षण
प्रयागराज।
मुण्डेरा मण्डी स्थित ईवीएम वेअर हाउस के चारो तरफ निरीक्षण तथा सुरक्षा व्यवस्था जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने गुरूवार को जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्था चुस्त एवं दुरूस्त पायी गयी। तत्पश्चात मुण्डेरा मण्डी में स्थित मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मतगणना हेतु की जाने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी सचिव को नगर निगम की टीम एवं डी0पी0आर0ओ0 की टीम लगाकर साफ-सफाई की व्यवस्था दो दिनों में दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थायें को समय से पूरा कराये जाने के लिए कहा। इस दौरान वहां पर बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूमों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रवेश द्वार एवं पार्किंग स्थल का 02 दिनों के अंदर चिन्हाॅकन करने के निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना स्थल पर साइनेज आदि की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए कहा। बिजली विभाग के अभियंता को निर्देशित किया है कि मतगणना स्थल के चारों तरफ बिजली के खम्भों, तार आदि को चेक करके जो भी तार या खम्भे बदलने लायक है, उसे बदल दे तथा इसका सेफ्टी प्रमाणपत्र भी देंगे। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, एस0पी0 सिटी दिनेश सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-