डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्या के खिलाफ पार्टी छोड़ने की बात निकली हवा हवाई*
डिप्टी सीएम के पुत्र के मीडिया प्रभारी ने कहा कि डिप्टी सीएम के पुत्र भाजपा में थे भाजपा में है और भाजपा में रहेंगे
विपक्षी दल के नेताओं कार्यकर्ताओं को अभी से एहसास होने लगा है कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेताओं की करारी हार होना तय है
अझुवा कौशांबी
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी से सिराथू विधानसभा से विधायक पद के प्रत्याशी हैं उनका प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है चायल विधायक संजय गुप्ता डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्या भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी धर्मराज मौर्या पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल समेत तमाम दिग्गज नेता डिप्टी सीएम के चुनाव प्रचार में लगे हैं लेकिन इसी बीच किसी शरारती तत्व ने यूट्यूब में अफवाह फैलाने की कोशिश की है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है इस बात का खंडन डिप्टी सीएम के पुत्र ने किया है डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्या के मीडिया प्रभारी भाजपा नेता सूरज विश्वकर्मा ने कहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी बौखला गए हैं विपक्षी दल के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मानसिक दिवालियापन आ गया है और मानसिक दिवालियापन के चलते विपक्षी उल जलूल बातें करने लगे हैं उनका कहना है कि विपक्षियों का काम सच्चाई से हटकर उल जलूल बातें कर आम जनता का मन भड़काने का काम किया जा रहा है लेकिन आम जनता सब सच्चाई जानती है उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के पुत्र भाजपा में थे भाजपा में है और भाजपा में रहेंगे उन्होंने कहा कि जनता के बीच झूठा प्रचार कर विपक्षी हताशा का परिचय दे रहे हैं और विपक्षी दल के नेताओं कार्यकर्ताओं को अभी से एहसास होने लगा है कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेताओं की करारी हार होना तय है उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सिराथू विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे_
संतलाल मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र अझुवा जनपद कौशाम्बीl

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-