April 16, 2026

करोड़ों की लागत का सोलर प्लेट शोभा की वस्तु से अब ले रहा है कूड़े का रूप-सुशील झा

Spread the love

देवघर:-(झारखंड)

===========

 

*करोड़ों की लागत का सोलर प्लेट शोभा की वस्तु से अब ले रहा है कूड़े का रूप*

🔹️ देवघर नगर निगम के जलसार रोड स्थित लगाए गए करोड़ों रू0 के सोलर ऊर्जा प्लेट , अब मेंटनेन्स एवं देखरेख के अभाव में ले रहा है कूड़े का रूप ।

 

🔹️ राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करोड़ों के पड़े इस सोलर प्लेट पर बढ़ रही है मल-मूत्र की गंदगी । और जनता के पैसों का हो रहा है दुरूपयोग ।

 

🔹️करोड़ों रूपये की लागत वाले अनेकों बेकार पड़े सोलर प्लेट के बगल में ही मत्स्य विभाग पदाधिकारी का है कार्यालय ; जहाँ सैकड़ों वी.आई.पी. और पढ़े-लिखे लोग करते हैं आना-जाना । लेकिन किसी पत्रकार बन्धु तक का भी नहीं जा रहा है ध्यान ।

 

🔹️लगभग 90% डेड हो चुके इन मंहगे सोलर प्लेटों का उपयोग नहीं होने की स्थिति में मानवाधिकार प्रदेश मंत्री झारखंड -सह-मेयर प्रत्याशी एवं समाजसेवी सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा वर्तमान सरकार के संज्ञान में की जाएगी शिकायत ।

 

 

सुशील झा