June 22, 2026

सड़क पार कर रही महिला को डीसीएम ने मारी टक्कर मौत-

Spread the love

*सड़क पार कर रही महिला को डीसीएम ने मारी टक्कर मौत*

 

*चरवा कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के महगांव में सड़क पार कर रही एक महिला को डीसीएम ने टक्कर मार दिया है जिससे महिला गंभीर घायल हो गई है घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी हैं मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है

 

घटनाक्रम में बताया जाता है कि महगांव निवासी सुखिया देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी दीनानाथ अपने गांव में ही दावत में शामिल होने जा रही थी कि जैसे ही वह सड़क क्रॉस करने लगी तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे महिला घायल हो गई मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गये जिला अस्पताल में डॉक्टर ने घायल महिला को मृतक घोषित कर दिया परिजन लाश को घर लेकर चले आये और पति ने चरवा थाने में तहरीर दिया है