*गत विधानसभा के 20 फीसदी लोएस्ट मतदान वाले बूथ पर 7 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम*
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी (स्वीप) अभिषेक गोयल ने बताया कि वर्ष 2017 के विधानसभा में 20 फीसदी लोएस्ट मतदान वाले बूथों का विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में चयनित किया गया है। जिसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र कैंटोंमेंट में 05, पिण्डरा में 03, अजगरा में 02, शिवपुर में 03, रोहनिया में 04, शहर उत्तरी में 02, शहर दक्षिणी में 04 तथा सेवापुरी में 02 सहित कुल 25 बूथ हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि इन बूथो पर विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं को एकत्रित कर जागरूक करने हेतु 7 फरवरी से 5 मार्च तक विभिन्न गतिविधियां संचालित करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित कर जिले की स्वीप आईकॉन नीलू मिश्रा को नोडल अधिकारी नामित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान डोर टू डोर कैंपेन, मतदाता जागरूकता रथ एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ