June 20, 2026

थाना चोलापुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तंमचा के साथ अभियुक्त विरेन्द्र राजभर को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*दिनांक-05.02.2022*

*थाना चोलापुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तंमचा के साथ अभियुक्त विरेन्द्र राजभर को किया गिरफ्तार*

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में की जा रही कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के निर्देशन में आज दिनांक 05.02.2022 को थाना चोलापुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में मामूर होकर मोहांव ओवर ब्रिज के निचे मौजूद थे । देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबीर की सुचना पर तेवर के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2022 धारा 457,380,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त विरेन्द्र राजभर पुत्र बिन्दू राजभर ग्राम गोसाईपुर नारेपर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को पकड़कर कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ । अभियुक्त विरेन्द्र सरोज का दुसरा साथी राजु राजपुर पुत्र बरखू राजभर ग्राम कनेरी थाना रोहनिया वाराणसी भागने में सफल रहा । बरामद अवैध तमंचा के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 -0031/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

विरेन्द्र राजभर पुत्र बिन्दू राजभर ग्राम गोसाईपुर नारेपर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 21 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*

मु0अ0सं0 15/2022 धारा 457,380,411 भादवि से सम्बन्धित मोटर साइकिल स्पेलेन्डर नं0 UP 62 L 2691 व मु0अ0सं0 31/2021 से सम्बन्धित एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*

उ0नि0 कुलदीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 श्री विपिन कुमार पाण्डेय, हे0का0 हरिशंकर यादव, का0 देवी सिह थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।