April 20, 2026

पुणे के यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार की देर रात एक बड़ा हादसा-

Spread the love

महाराष्ट्र

 

*पुणे के यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. एक निर्माणाधीन मॉल का एक स्लैब गिर गया और इस हादसे में वहां काम कर रहे कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई और इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.*

 

*बताया जा रहा है कि लोहे का एक स्लैब डालने के लिए 16 mm के लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी. मजदूर काम कर रहे थे कि अचानक ये लोहे की सरिए का जाल मजदूरों के ऊपर गिर गया, जिसमें दबकर मजदूरों की मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किसी तरह मजदूरों को उस सरिया के जाल से बाहर निकाला.*