October 28, 2026

थाना कपसेठी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त नन्दलाल गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद-

Spread the love

*दिनांक-02.02.2022*

*थाना कपसेठी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त नन्दलाल गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद*

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी (ग्रामीण) व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी (ग्रामीण) के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व क्षेत्राधिकारी बड़ागांव वाराणसी के पर्यवेक्षण में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा दिनांक 01.02.2022 को बरैहना मोड़ के पास से चेकिंग के दौरान नन्दलाल पुत्र तूफानी निवासी ग्राम दांदूपुर (डीह) को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 027/22 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

• नन्दलाल पुत्र तूफानी निवासी ग्राम दांदूपुर (डीह) थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 31 वर्ष

*बरामदगी-*

• एक अदद देशी तमंचा .303 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .303 बोर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*

उ0नि0 गौरव कुमार सिंह चौकी प्रभारी धवकलगंज, हे0का0 रणजीत मौर्या, का0 रामाश्रय सरोज व का0 राकेश कुमार थाना कपसेठी जनपद वाराणसी ग्रामीण।