*नवाबगंज में ट्यूबवेल में सोते समय की गई युवक की हत्या*
*मृतक युवक का नाम बहादुर पटेल (36) पुत्र छोटे लाल पटेल निवासी इब्राहिमपुर लाल गोपालगंज, नवाबगंज का रहने वाला था। बताया जाता है कि बीती रात वह घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित ट्यूबवेल में सोने के लिए गया हुआ था। तभी अज्ञात हत्यारों ने मौका पाते ही उसकी हत्या कर फरार हो गए। अगले दिन सुबह होने पर परिजन व ग्रामीणों को उसका शव उसी ट्यूबवेल में मृत मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप है कि मृतक के परिजनों का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-