June 22, 2026

युवक ने शादी की नियत से भगाकर लाई गई लड़की, CIB सचिव मीणा ने किया उस युवक को पुलिस के हवाले – विजय परमार

Spread the love

युवक ने शादी की नियत से भगाकर लाई गई लड़की को पाली। CIB क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, अपराध और भस्ट्राचार के विरुद्ध राष्ट्रीय संगठन के पाली शहर सचिव मीणा ने किया उस युवक को पुलिस के हवाले – विजय परमार

पाली शाखा की उपाध्यक्ष लीला मीणा सचिव विमला मीणा ने रविवार को बांगड़ अस्पताल के पास से गुजरते हुए एक लड़की के साथ मारपीट करते हुए देखा तो उन्होंने मारपीट करने वाले लड़के को टोकते हुए ऐसी हरकत करने का कारण पूछा। लड़का एकदम भयभीत हुआ, इस दौरान लड़की ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और इसको शादी की नीयत से भगाकर लाया है और अब इंकार कर रहा है। CIB सचिव मीणा ने लड़की का बयान लिया बाद में विमला मीणा ने क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की प्रदेशाध्यक्ष मनीषा राखेचा को सूचित किया जिस पर कमिटी बैठा कर उस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को इस मारपीट की घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी। इसके पश्चात दोनों को बांगड़ अस्पताल चौकी में लाकर पूछताछ की गई। इस प्रकार आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है।