August 29, 2026

शासन के द्वारा स्पष्ट किया गया, बच्चे चाहे 14 से 15 वर्ष के बीच के होंगे तो भी इनको टीका लगेगा-

Spread the love

शासन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 15 से 18 वर्ष की श्रेणी में 2004, 2005, 2006 और 2007 में जन्मे सभी बच्चे शामिल होंगे। ये बच्चे चाहे 14 से 15 वर्ष के बीच के होंगे तो भी इनको टीका लगेगा।

 

अभी तक जनवरी 2007 से दिसंबर 2007 के बच्चे वाराणसी जनपद में इस श्रेणी में छूटे हुए हैं।

 

अतः इस आदेशानुसार समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ग्रामीण एवं अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शहरी क्षेत्र तथा समस्त कोविड वैक्सीनेसन केन्द्र मैनेजर को निर्देशित किया जाता है कि 31 दिसंबर 2007 तक (2007 जन्मवर्ष ) पैदा हुए सभी बच्चों का कोविड टीकाकरण ( कोवैकसीन) सभी प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल से समन्वय करते हुए शत् प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें।

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी ABSA, CBSE, ISE विद्यालयों के लिए DIOS, इनके बोर्ड कन्वीनर, सभी संस्कृत विद्यालय, सभी मदरसा के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी तथा इनके साथ सभी SDM, BDO, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों के साथ 24 जनवरी सोमवार से 28 जनवरी तक ये कार्य पूर्ण कराएं।

 

इसी के साथ शिक्षण संस्थान में ना जाने वाले इन 4 वर्ष जन्म के बच्चों का चिन्हांकन रेड क्रॉस, सिविल डिफेंस, जोनल अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा आने वाले पांच दिन में 100% पूर्ण कराएं।

 

जिन विद्यालयों में बच्चे बीमार थे या जिन्होंने सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया उनका छूटा हुआ टीकाकरण भी इन पांच दिन में पूर्ण करा कर सभी शिक्षण संस्थान DIOS को सूचना उपलब्ध कराएं।