April 27, 2026

खेत में चली गई थी गाय, चारों पैर बांधकर बेहोश होने तक पीटता, चली गई जान-

Spread the love

यूपी: खेत में चली गई थी गाय, चारों पैर बांधकर बेहोश होने तक पीटता रहा… चली गई जान..

कानपुर में एक व्यक्ति ने बेजुबान गाय को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। गाय का कसूर इतना था कि वह किसान के खेत में चली गई थी। आरोपी गाय को पीटते हुए गोशाला तक लाया था। आरोपी का नाम श्यामू कुशवाहा बताया जा रहा है। यह मामला नवरल तहसील के सवायजपुर गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और गोशाला को बंद कर घटना की जांच शुरू कर दी। एसडीएम ने आरोपी श्यामू कुशवाहा के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

गोशाला के मालिक के बेटे ने बनाया था वीडियो

एसडीएम अमित ओमर ने बताया कि वीडियो गोशाला के मालिक उपेंद्र यादव ने उन्हें भेजा था। एसडीएम ने बताया कि यह वीडियो गोशाला के मालिक के बेटे ने बनाया था। मौक पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक बाहरी गाय श्यामू कुशवाहा के खेत में चली गई थी। इससे नाराज श्यामू गाय को पकड़कर गोशाला लाया और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि श्यामू कुशवाहा गाय को मोटे डंडे से मार रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि श्यामू कुशवाहा गाय के चारों पैरों को बांधकर पिटाई कर रहा है। गाय उसकी मार से बेहोश होकर नीचे गिर गई। इसके बाद श्यामू गाय को उठाकर फिर से पीटता है। थोड़ी देर बाद गाय पूरी से बेसुध हो जाती है।