June 12, 2026

अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोला श्री जगतराम कन्नौजिया के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आज दिनांक 22.01.2022 को अपराध/जुर्म जरायम रोकथाम हेतु टीम गठित कर भिन्न-भिन्न स्थानों पर चेकिंग किया जा रहा था कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की कुरी बाजार देशी शराब की दुकान के तरफ से एक व्यक्ति अवैध देशी तमंचा लेकर आने वाला है । सूचना पर मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर एक बारगी घेरघार कर हिकमत अमली से पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति का जामा तलाशी लिया गया तो उसके पास से एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । जो जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय अपराध है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 019/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

 

 

*गिरफ्तारी का समय, दिनांक –* 22.01.2022 व समय 10.05 बजे

स्थान – कुरी बाजार देशी शराब की दुकान व फासला करीब 10 KM जानिब पश्चिम उत्तर

 

*गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण-*

1. जितेन्द्र बेल्दार पुत्र बलारे उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम कुरी बाजार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

 

*अभियुक्ता का अपराधी इतिहास –* मु0अ0सं0 019/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

 

*बरामदगी -*

1. एक अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*

(1) उ0नि0 श्री सुधीर कुमार चौकी प्रभारी कुरी बाजार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

(2) का0 राजेश आर्या थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

(3) का0 मु0 सुऐब थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर