*पटना में बेलगाम अपराधी, दिन दहाड़े युवक को मारी गोली, कुछ घंटे पहले ही ज्वेलरी व्यवसायी से लूटे थे लाखों*
बिहार की राजधानी पटना में अपराध बेलगाम होने लगा है. शुक्रवार को भरी दोपहर में पटना के कंकरबाग इलाके के पोस्टल पार्क रोड में सन्नी नामक एक युवक को गोली मार दी गई. युवक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि सन्नी का किसी से जमीन का विवाद था। इसी विवाद में गोली मारी गई है। निखिल नामक युवक पर गोली मारने का आरोप है। स्थानीय लोगों की मानें तो सन्नी पर दो गोलियां चलाई थी जिसमें से एक गोली लग गई है। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसके पूर्व पटना में दिनदहाड़े एक व्यवसायी से लूट लिया. बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में बदमाशों ने ज्वेलर्स व्यवसायी से लाखों रुपये लूट लिये हैं. कितने रुपये लूटे गये हैं. इसका अभी तक सही सही पता नहीं लग सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि लाखों रुपये की लूट की वारदात हुई है. घटना पटना के कमदकुआं थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि यह लूट की घटना एस एस ज्वेलर्स में हुई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने गोलीबारी भी की.
वहीं इस लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच बदमाशों में से एक बदमाश स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गया है. इस दौरान लोगों ने बदमाश को खुब पिटाई की. इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है. इस घटना से पीड़ित दहशत में आ गया है. घटना के बाद रोना धोना शुरू हो गया. फिल पुलिस और भी औरोपी की तलाश कर रही है. मौके पर गांधी मैदान, कदमकुआं, सहित सिटी एस पी अम्बरीश राहुल मौके पर पहुंचे हैं.
बता दें कि इससे दो दिन पहले भी पटना के राजीव नगर में गोली मार कर एक व्यवसायी से 9 लाख रुपये लूट लिये थे. राजधानी में इस तर की घटना से पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल उठ रहा है.

More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-