June 11, 2026

आजम खान को जेल भिजवाने में अहम भूमिका निभाने वाले आकाश सक्सेना को भाजपा ने दिया रामपुर से विधानसभा चुनाव का टिकट-

Spread the love

आजम खान को जेल भिजवाने में अहम भूमिका निभाने वाले आकाश सक्सेना को भाजपा ने दिया रामपुर से विधानसभा चुनाव का टिकट.

 

आकाश सक्सेना उर्फ (हनी). भाजपा ने उन्हें रामपुर शहर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. आकाश सक्सेना ने आजम खान के खिलाफ 80 से ज्यादा मामले दर्ज कराए हैं. पेशे से वकील आकाश सक्सेना ने कोर्ट में इन मुकदमे की पैरवी भी खुद की है.आकाश सक्सेना के पिता शिव बहादुर सक्सेना रामपुर की स्वार टांडा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट से चार बार विधायक रह चुके हैं. वह कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री भी थे. उनका कल्याण सिंह, अटल बिहारी वाजपेई और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे बीजेपी नेताओं से अच्छे रिश्ते थे.बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार घोषित होने के बाद आकाश सक्सेना ने कहा,मैं जब छोटा था तब से चुनाव देखते आया हूं पिताजी को चुनाव लड़ते देखा हूं. साथ ही मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है.पार्टी ने मुझ पर कमल खिलाने का भरोसा दिखाया है. मैं भी इस सीट पर कमल खिलाने ही आया हूं.