September 9, 2026

कचहरी गेट पर पिता ने आरोपी को गोली मार हत्या कर लिया बेटी से रेप का बदला-

Spread the love

Updated

 

गोरखपुर अपडेट-

 

*कचहरी गेट पर पिता ने आरोपी को गोली मार हत्या कर लिया बेटी से रेप का बदला.*

 

गोरखपुर दीवानी कचहरी गेट पर आज दोपहर फौजी पिता भगवंत निषाद ने अपनी बेटी से हुए रेप का बदला आरोपी की गोली मार हत्या कर ले लिया, कचहरी गेट पर फौजी पिता ने मुकदमे की तारीख देखने आए आरोपी दिलशाद को एक अन्य साथी की मदद से एक बाद एक करके 4 गोली मारी। पहली गोली कनपटी में फिर तीन पेट में जाकर लगी। जब तक आरोपी दिलशाद मर नहीं गया, तब तक फौजी पिता गोली मारता रहा। कचहरी में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल बन गया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। फौजी पिता और उसका एक साथी भी वारदात को अंजाम देकर भागने लगे लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। मृतक दिलशाद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसकी उम्र 25 साल थी। वह गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना चौराहे पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। पास में ही फौजी भगवंत निषाद अपना मकान बनवा रह रहा था। दिलशाद ने फौजी भगवंत निषाद की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। वह दो साल पहले लड़की को लेकर हैदराबाद भाग गया था। इसके बाद फौजी पिता ने दिलशाद पर दुष्कर्म, पास्को और अपहरण का केस कराया था।