June 11, 2026

एक सप्ताह के बीच गौ संरक्षण केंद्र से गायब हो गए सैकड़ों गोवंश-

Spread the love

*एक सप्ताह के बीच गौ संरक्षण केंद्र से गायब हो गए सैकड़ों गोवंश*

 

*कौशांबी।**नेवादा विकासखंड के बरियावा ग्राम पंचायत स्थित गौ संरक्षण केंद्र में एक सप्ताह के बीच सैकड़ों गोवंश रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। कप कपाती ठंड में गोवंश की मौत हो गई है या फिर जिम्मेदारों ने गौ संरक्षण केंद्र से गोवंश को बेच लिया है, यह बड़ी जांच का विषय है।

 

बताया जाता है कि बरियावा गौ संरक्षण केंद्र में 300 से अधिक गोवंश मौजूद थे जिनका चारा पानी भी प्रत्येक महीने खजाने से निकाला जाता था। ग्रामीणों की मानें तो वर्तमान में इस गौ संरक्षण केंद्र में 200 के लगभग गोवंश से बचे हैं। आखिर अचानक गौ संरक्षण केंद्र से बड़ी संख्या में गोवंश कहां गायब हो गए हैं इस बारे में जिम्मेदार मुँह खोलने को तैयार नहीं है और ग्रामीणों की मानें तो देखरेख के अभाव में ठंड के चलते बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हो गई है जिन्हें गुपचुप तरीके से दफन कर दिया गया है। गौ संरक्षण केंद्र बरियावा में व्याप्त अव्यवस्था और गोवंश के साथ राक्षस जैसा व्यवहार करने वाले संचालकों के कारनामों की जांच कराए जाने की जरूरत है और मामले में उच्च स्तरीय जांच हुई तो केंद्र के जिम्मेदारों पर बड़ी कार्यवाही होना तय है। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी और यदि गोवंश गायब हुए हैं तो दोषियों को दंडित किया जाएगा।