*बकाया रुपया नही देने पर एचएस ने रख ली बाइक , पुलिस ने कर दिया शांति भंग में चालान*
*लोहता*: स्थानीय क्षेत्र के रहीमपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर शाकिर उर्फ सोनू का लोहता क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी यासीन अंसारी के यहाँ रुपया बकाया था जो पिछले कई महीनों से शाकिर उर्फ सोनू अपने बकाया पैसा की मांग यासीन से कर रहा था,जो पैसा नही मिलने पर शाकिर ने यासीन की बाइक को रख लिया,और बोला जब हमारे पैसे वापस करोगे तभी बाइक दूंगा। वही बाइक रखने की शिकायत यासीन ने लोहता पुलिस को दिया जहां पुलिस ने शाकिर को थाने बुलाकर बाइक उसके कब्जे से लेते हुए यासीन को सुपुर्द कर दिया और शाकिर को शांति भंग में चालान कर दिया। लोहता थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर शाकिर उर्फ सोनू का यासीन के यहाँ बकाया पैसे को लेकर बाइक रखने की सूचना मिली थी जिसपर लोहता पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पूर्व में 110 जी कार्यवाही करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-