*नगर निगम, वाराणसी*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*नगर निगम वैक्सीनेशन अभियान जारी आज तेरह हजार से अधिक लोगों को नगर निगम के कैम्पों में किया गया वैक्सीनेशन*
नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के निर्देश पर *नगर निगम के पाॅचो जोनों के सभी नब्बे वार्डो एवं नगर निगम सीमा में नव-विस्तारित 84 गावों में* प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर लगाये जा रहे कैम्पो में लोगों की जनजागरूकता बढ़ रही है। जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में कोविड-19 महामारी के वैक्सीनेशन में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों एवं जिन लोगों द्वारा दूसरा डोज नही लिया है, उन्हे नगर निगम, वाराणसी के स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों को घर-घर से लाकर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। *आज के वैक्सीनेशन अभियान के कैम्पों में आदमपुर जोन में 1841, कोतवाली जोन में 744, भेलूपुर जोन में 2174, दशाश्वमेध जोन में 2124 तथा वरूणापार जोन में सबसे अधिक 3656 लोगों को तथा नव-विस्तारित 84 ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा 84 गावों में 3403 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया। सभी पाॅचो जोनो एवं 84 गावों में आयोजित कैम्पों में आज कुल 13942 लोगों को टीका लगवाया गया।* नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह ने नगर के नागरिकों से अपील की गयी कि वे अपने नजदीकी कैम्प में जाकर कोविड का टीका अवश्य लगवायें, जिससे कोई भी कोविड के टीकाकरण से छूटने न पाये, तथा अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया गया कि इस कार्य में पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ बच्चों एवं दूसे डोज में छूटे हुये व्यक्तियों का टीकारण अवश्य करायें।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-