July 13, 2026

Spread the love

*2024 के बाद मोदी ही बनेंगे पीएम, उनके नेतृत्व में ही होगा कश्मीर समस्या काहल: अमित शाह*

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 2019 के बाद ही नहीं बल्कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद भी नरेंद्र मोदी ही पीएम बनेंगे। अमित शाह ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि 2019 में एनडीए 2014 से अच्छा प्रदर्शन करेगी और 2024 के बाद मोदी ही पीएम पद पर होंगे।

अमित शाह ने कश्मीर विवाद पर भी बड़ा बयान दिया, उनके मुताबिक मोदी के मजबूत नेतृत्व में ही कश्मीर विवाद सुलझेगा। देश पुलवामा आतंकी हमले से बेहद रोष में है और इस पर अमित शाह ने मोदी सरकार की रणनीति सामने रखी, उन्होंने कहा ‘आतंकवाद एक युद्ध की तरह है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसका जवाब युद्ध से ही दिया जाए, सटीक रणनीति के जरिए भी आतंकवाद का इलाज संभव है।’