May 28, 2026

*पुलवामाहमला : सीसीटीवी फुटेज में ईकोकार चलाते दिखा आतंकीआदिल*

Spread the love

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की जांच कर रही एजेंसी एनआईए को अहम सुराग हाथ लगे हैं। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों के मुताबिक एजेंसी के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है।

इसमें आतंकी हमले को अंजाम देने वाला जैश-ए-मोहम्‍मद का आतंकी आदिल अहमद डार ईको कार चलाते दिख रहा है। एनआईए को यह फुटेज घटनास्‍थल से कुछ दूर नेशनल हाईवे से मिला है। इसमें साफतौर पर फिदायीन आदिल को देखा जा सकता है। आतंकी आदिल ने ही विस्‍फोटक से लदी कार को सीआरपीएफ के का‍फिले से टकराकर फिदायीन हमले को अंजाम दिया था।

एनआईए के सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के लिए इस्‍तेमाल की गई ईको कार को आतंकी आदिल चला रहा था। वीडियो फुटेज के आधार पर एनआईए ने इस ईको कार के मालिक की पहचान भी कर ली है। लेकिन कार मालिक हमले के दिन से ही फरार है। अब एजेंसी उसकी तलाश में जुट गई है।