June 11, 2026

2 रुपये के विवाद में तेजाब की बारिश-

Spread the love

*आगरा न्यूज़–*

 

*2 रुपये के विवाद में तेजाब की बारिश–* उधार में मंजन मांगने पर दुकानदार और ग्राहक पक्ष में मारपीट, युवती पर फेंका तेजाब, पुलिस ने कहा इत्तेफाकन हादसा, दो घायल–

 

थाना शाहगंज क्षेत्र के सरायख्वाजा चौकी क्षेत्र में 2 रुपये के उधार को लेकर दो पक्षों में इतना विवाद हो गया। कि दुकानदार ने दूसरे पक्ष की युवती के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। हादसे में एक युवती व युवक घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल भेजा गया। एसपी सिटी मामले को अचानक गलती से हुआ हादसा बता रही है। बता दे, कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार तेजाब बेचने पर रोक है पर कार्यवाही ना होने के चलते गली-गली तेजाब बेचा जा रहा है।