October 28, 2026

उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर आज़ाद की भीम आर्मी-

Spread the love

उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर आज़ाद की भीम आर्मी

.

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. उन्होंने ग्रेटर नोएडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 33 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. बिना समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का नाम लिए आजाद ने कहा कि गठबंधन के लिए 25 सीटों पर बात हुई थी लेकिन उन्हें “धोखा” दिया गया.

हालांकि उन्होंने भविष्य में अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इंकार नहीं किया. आज़ाद ने कहा, “मेरी लड़ाई आरएसएस और बीजेपी से है और चुनाव के बाद हम उन्हें रोकने के लिए गठबंधन करने को तैयार हैं. मैं सरकार से कभी डरा नहीं, मेरा डर था कि विपक्ष के बिखराव की वजह से बीजेपी वापस लौटती है तो ये अच्छा नहीं है. हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं है.”