प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत की। इसके तहत पीएम मोदी ने देश के एक करोड़ से अधिक छोटे किसानों के बैंक खाते में दो हजार रुपये की पहली किस्त डाली। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद भी किया। उन्होंने मंच से सभी किसानों को बधाई द
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकार की मंशा किसान को सशक्त करने की नहीं बल्कि उन्हें तरसाने की थी। पहले की सरकारों में किसान का भला करने की नीयत नहीं थी। अब कोई बिचौलिया कीमतों को प्रभावित नहीं कर पाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि अब किसान भाई, किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 1 लाख 60 हजार रुपए तक का कर्ज, बिना बैंक गारंटी ले पाएंगे! किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान को इसी हफ्ते सरकार ने मंजूरी दी है।
इसके तहत किसानों को 17 लाख से अधिक सोलर पंप लगाने में मदद की जाएगी, ताकि उनको सिंचाई पर होने वाले बिजली या डीजल के खर्च से मुक्ति मिले। इसके अलावा 10 लाख सोलर पंपों को बिजली ग्रिड से जोड़ने में किसानों की मदद की जाएगी किसानों को पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंचेगा। पिछले साढ़े चार साल में सरकार की ओर से दो चरणों में 17 करोड़ से ज्यादा सॉयल हेल्थ कार्ड दिए जा चुके हैं/

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-