*सपा में रुदौली व बीकापुर के टिकट पर संशय*
अयोध्या।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद अयोध्या सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की अटकलों ने समाजवादी पार्टी की नींद उड़ा दी है।
जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। वर्ष 2017 में भाजपा जिले की सभी विधानसभा सीटें जीती थी। यह सही है कि पंचायत चुनाव को अगर विधानसभा का सेमीफाइनल माना जाए तो भाजपा उम्मीदवारों की जीत की राह आसान नहीं दिखती। बीकापुर व रुदौली विधानसभा सीट के लिए टिकट के दावेदारों से समाजवादी पार्टी के सामने उम्मीदवारों के चयन में अभी से मुश्किलें दिखने लगी है। पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव बीकापुर एवं अब्बास अली जैदी रुश्दी रुदौली से 2022 के लिए विधानसभा टिकट के स्वाभाविक दावेदार हैं। आनंदसेन के टिकट की राह में पार्टी के ही राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप मुश्किलें खड़ी किए हुए हैं। अनूप चुनाव प्रचार में इतना आगे बढ़ गए हैं कि अगर टिकट नहीं मिला तो समर्थकों को पार्टी के लिए मना पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। रुदौली में रुश्दी मियां 2012 व 2017 का चुनाव हार चुके हैं। यही वजह है कि दावेदारों की संख्या सबसे अधिक रुदौली सीट के लिए है। पार्टी में रुदौली व बीकापुर सीट के लिए टिकट में बदलाव की बयार रही है। अगर बदलाव हुआ तो बीकापुर के भी प्रभावित होने की चर्चा है। मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद, अयोध्या से तेजनारायण पांडेय पवन एवं गोसाईंगंज सीट से अभय सिंह का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-