May 6, 2026

मेले पर रोक लगाने को लेकर याचिका-

Spread the love

मेले पर रोक लगाने को लेकर याचिका,

तीन अधिवक्ताओं की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि प्रयागराज जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों पर उमड़ने वाली भीड़ से बचने के मामले में हाईकोर्ट से आदेश जारी करने की मांग की गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट में मंगलवार को जनहित याचिका दायर की गई है 14 जनवरी से माघ मेला शुरू हो रहा है। मेले में बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचेंगे और महीने भर का कल्पवास करेंगे। कल्पवासियों के साथ उनके परिजनों का भी आनाजाना रहता है। ऐसे में मेले में भीड़ बढ़ेगी, जिससे संक्रमण ज्यादा घातक साबित हो सकता है।