*ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ से*
*भाजपा विधायक विनय शाक्य की बेटी ने वीडियो जारी किया*
ज्यादा से ज्यादा शेयर करे
*मैं रिया शाक्य, पुत्री वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री विनय शाक्य। मैं इस वीडियो के माध्यम से आप सभी बिधूना वासियों को एक महत्वपूर्ण बात बताना चाहती हूं। आप सबको ज्ञात होगा कि मेरे पिताजी को कुछ साल पहले लकवा मार दिया था जिसके बाद से वो चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनके बीमारी का फायदा उठा कर मेरे चाचा देवेश शाक्य ने उस वक़्त से ही उनके नाम पर अपनी व्यक्तिगत राजनीति की है और जनता का शोषण किया है आज उन्होंने हद पार करते हुए जबरन मेरे पिताजी को घर से उठाकर सपा में शामिल करने के लिए लखनऊ ले गए हैं। मैं उनकी पुत्री होने के नाते आपलाेगो को बताना चाहती हूं कि हम भाजपाई है और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उस दौर में जब किसी ने हमारी मदद नहीं की तो प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमारी मदद की और पिताजी का इलाज कराया। आज चंद लोग हमारे समाज के नेता बनने के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं और फिर से वही गुंडई पर आ गए हैं। ये लोग मेरा भी अपहरण करने का प्रयास कर रहे हैं। मैं प्रशासन और पार्टी नेतृत्व को बताना चाहती हूं कि मैं अपने पिताजी की उत्तराधिकारी हूं और हमलोग पूर्णतः भाजपाई हैं। अभी इनकी सरकार बनी नहीं है तब ये इतनी गुंडागर्दी करने लगे हैं आप सोचिए जब इनकी सरकार आएगी तो क्या होगा इनका गुंडाराज कभी नहीं आने देंगे और चुनाव में सबक सिखाएंगे*

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-