September 28, 2026

ACB को देख दीवार कूद गया रोडवेज डिपो मैनेजर:रिश्वत के 5 हजार रुपए फेंककर भागा, बस ड्राइवर को छुट्टी देने के लिए मांगी थी रकम-

Spread the love

ACB को देख दीवार कूद गया रोडवेज डिपो मैनेजर:रिश्वत के 5 हजार रुपए फेंककर भागा, बस ड्राइवर को छुट्टी देने के लिए मांगी थी रकम

 

अलवर/तिजारा

 

अलवर एसीबी की टीम ने तिजारा रोडवेज डिपो के मैनेजर दीपचंद सांखला को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एसीबी को देख डिपो मैनेजर ऑपरेशन दीवार कूद कर भाग गया। रिश्वत की राशि भी फेंक गया। डिपो मैनेजर ने रोडवेज ड्राइवर से लम्बे रूट पर ड्यूटी लगाए रखने के हर महीने एक हजार रुपए रिश्वत लेता था। वहीं, मेडिकल अवकाश को मंजूर करने के 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

बता दें इसी डिपो के चीफ मैनेजर को पिछले साल 1 नवम्बर को 11 हजार रुपए की रिश्वते लेते गिरफ्तार किया था। जिसने परिवादी ड्राइवर से ड्यूटी ज्वाइन कराने के एवज में 35 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। एसीबी के एएसपी विजय सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर प्रेम चंद ने ट्रैप की कार्रवाई की है।

 

1 हजार रुपए पहले ले चुका

 

रोडवेज डिपो मैनेजर ड्राइवर लक्ष्मण सिंह से 1 हजार रुपए पहले ले चुका था। ड्राइवर के मेडिकल अवकाश मंजूर नहीं कर रहा था। इसकी एवज में 5 हजार रुपए मांगे थे। ड्राइवर को परेशान किया जाने लगा था। इसके बाद रिश्वत देना तय हुआ। पहले 1 हजार रुपए दिए गए। अब 5 हजार रुपए दिए तो डिपो मैनेजर को ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया। डिपो मैनेजर पहले तो एसीबी को देख भागा। दीवार कूद गया। पैसे भी फेंक गया। लेकिन टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।

 

1 नवम्बर 2021 को चीफ मैनेजर ट्रैप हुआ

इसी डिपो को चीफ मैनेजर कैलाश मीणा को 1 नवम्बर 2021 को गिरफ्तार किया था। जिसने ड्राइवर से 35 हजार रुपए रिश्वत ली थी। पहले 24 हजार रुपए लिए। इसके बाद 11 हजार रुपए रिश्वत ली तो एसीबी ने दबोच लिया था। ड्राइवर को ड्यूटी ज्वाइन कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी।