बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भले ही अब पुलिस सर्विस में नहीं हैं लेकिन फिर भी अपने कथा वाचन और अपने अनोखे अंदाज को लेकर आए दिन फिर से सुर्खियों में छाए रहते हैं। बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय जब डीजीपीथे, तब भी वे शराबबन्दी को सफल बनाने के लिए लोगों को अपने भाषण के जरिये अपील करते थे। और अब वे कथा वाचन के दौरान भोजपुरी में दारू से होने वाले नुकसान पर गीत गाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
दारु पियबा सब कुछ खतम हो जाई
दरअसल, एक कथा के दौरान पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय शराब से होने वाले नुकसान को गाना के जरिए श्रोताओं तक पहुंचा रहे हैं। डीजीपी का कथा में गाया गया भोजपुरी गीत ‘दारु पियबा सब कुछ खतम हो जाई, अंत समय कुछ काम न आई…’ इन दिनों काफी चर्चा में है। पूर्व डीजीपी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-