*दिल्ली दंगा से जुड़े एक मामले में आरोपी चार लोगों को कड़कड़डूमा कोर्ट ने बरी कर दिया*
*कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिनेश यादव, टिंकू, साहिल और संदीप को किया बरी*
कोर्ट ने चारो आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि दंगाइयों की पहचान करने में अभियोजन पक्ष के पुलिस के दो गवाहों पर भरोसा नही किया जा सकता।
घटना में पहचान करने वाले गवाहों में पुलिस का एक कांस्टेबल और एक हैड कांस्टेबल है।
दरअसल पिछले साल 26 फरवरी को दंगों के दौरान भागीरथी विहार इलाके में एक घर और एक दुकान में आग लगाने, लूटपाट और तोड़फोड़ करने से संबंधित मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था।इस मामले पर सुनवाई के बाद दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने इन आरोपियों को बरी कर दिया।





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-