*अजब-गजब! इंसान के शरीर में लगाया गया सुअर का दिल, जानें आगे क्या हुआ?*
दरअसल अमेरिकी डॉक्टर्स ने दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने इंसान के शरीर में सुअर का दिल ट्रांसप्लांट किया है। कहते हैं धरती पर अगर किसी को भगवान का रूप माना जाता है तो वो डॉक्टर्स होते हैं। इस कड़ी में अमेरिकी डॉक्टर्स ने कमाल कर दिया है। दरअसल मेडिकल साइंस की दुनिया में अमेरिकी डॉक्टर्स ने दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने इंसान के शरीर में सुअर का दिल ट्रांसप्लांट किया है। उन्होंने एक 57वर्षीय शख्स में जेनेटिकली मॉडिफाइड सुअर का दिल लगाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। उनकी ये तकनीक भविष्य में अंग दान की कमी को हल करने में मददगार साबित होगी। बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने इस सिलसिले में बीते सोमवार को एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि ये ऐतिहासिक ट्रांसप्लांट शुक्रवार को किया गया। लेकिन डॉक्टरों का साथ ही कहना है कि अभी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है कि मरीज की बीमारी का इलाज हुआ है कि नहीं। हां ये बात और है कि इंसानों में ट्रांसप्लांट की ये प्रक्रिया मील का पत्थर साबित हो सकती है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैरीलैंड की रहने वाली 57 साल के डेविड बेनेट नाम के मरीज के साथ ये एक्सपैरिमेंट किया गया है। उन्हें कई गंभीर बिमारियां थीं, जिस कारण उसे ट्रांसप्लांट के लिए सही नहीं माना जा रहा था। इसलिए उसे बचाने के लिए आखिर में सुअर का दिल लगाना पड़ा। हालांकि, जब ये ट्रांसप्लांट हुआ तो सबके मन में बस एक ही सवाल था कि उनकी हालत कैसी है? इसके बाद बताया जा रहा है कि डेविड अब ठीक हो रहे हैं। नया अंग उनके शरीर में किस तरह काम कर रहा है। इस पर अमेरिका के डॉक्टर सर्जन नजर बनाए हुए हैं।

More Stories
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-