May 9, 2026

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत थाना थराली द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 03 पेटी अवैध शराब के साथ किया 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*चमोली पुलिस*

 

*आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत थाना थराली द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 03 पेटी अवैध शराब के साथ किया 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

 

 

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में *श्री विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक महोदय कर्णप्रयाग* के पर्यवेक्षण में दिनांक: 10-01-2022 को चौकी ग्वालदम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग व सुरागरसी/पतारसी के दौरान एक अभियुक्त *भुवन सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी तुंगेश्वर तहसील थराली जिला चमोली उम्र 28 वर्ष* के कब्जे से कुल 03 पेटी 8 पीएम अवैध शराब बरामद की गई। अवैध शराब की तस्करी करने पर थाना थराली में उक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0- 04/22, धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*अभियुक्त का विवरणः-*

 

1- *भुवन सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी तुंगेश्वर तहसील थराली जिला चमोली उम्र 28 वर्ष।*

 

 

*टीम का विवरणः-*

1- उ0नि0 श्री देवेन्द्र पंत

2- आरक्षी संजय भारद्वाज