August 6, 2026

रूक-रूक कर होती रही बारिश, लोग रहे परेशान-

Spread the love

*रूक-रूक कर होती रही बारिश, लोग रहे परेशान*

 

*चार दिन बाद भी धूप न निकलने से मौसम का फिर बिगड़ा मिजाज*

 

*कौशाम्बी* मौसम ने एक बार फिर पलटवार किया है। गुरुवार से रविवार तक लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान रहे बारिश दोपहर तक नहीं थमी। इस बीच तेज बारिश भी हुई। वहीं कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। इससे हवा चलने से लोग कांप उठे। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के सर्द हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। ठंड से बचने के लिए लोग परेशान रहे।

 

मौसम के हर पल बदलते मिजाज से लोग परेशान हो गए। गुरुवार से रविवार तक लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार को कुछ देर हल्की धूप रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। उम्मीद थी कि सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा लेकिन बादल छा गए है। हवा भी चल रही थी।इससे नौकरी पेशा वालों की परेशानी बढ़ गई जरूरतमंदों को बारिश में भीगकर अपना काम करना पड़ा। बारिश की वजह से सड़क पर सन्नाटा रहा। इक्का दुक्का वाहन ही सड़क पर नजर आ रहे थे इस दौरान बीच बीच में बारिश ने रफ्तार भी पकड़ी मजबूरन लोगों को अपनी बाइक रोक कर दुकान व घरों के बारजे के नीचे बारिश से बचने के लिए रुकना पड़ा। दोपहर बाद सर्द हवाएं चलने लगीं। बूंदाबांदी होती ही रहीं। इससे लोगों का बदन थरथर ठंड की वजह से कांपता रहा। चाय पान की दुकान में लोग अपना हाथ सेंकने के लिए परेशान दिखे। चाय की चुस्की के साथ वह ठंड से लड़ने की कोशिश करते रहे।

 

*निर्देश के बाद भी नही जले अलाव*

 

*कौशाम्बी* डीएम के बार बार निर्देश देने के बाद भी जनपद में सही तरीके से अलाव नहीं जल रहे हैं। जिला मुख्यालय में भी अलाव नहीं जल रहा है। इससे राहगीरों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अलाव न जलने से लोग ठंड से बचाव के लिए दुकानों में बैठे रहे। बारिश से भीगे हुए लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। अलाव न जलने पर वह व्यवस्था को कोसते रहे।