*मऊ में बेकाबू रोडवेज बस की चपेट में आने से दो की मौत, तीन घायल*
*मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद चांदपुर की घटना, बस को घटनास्थल पर छोड़कर बस चालक हुआ फरार*
दोहरीघाट ( मऊ ) में अनियंत्रित बस ने आज जहां दो जिंदगियों को लील लिया वहीं कई परिवारों को जिंदगी भर का दर्द दे दिया । दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद चांदपुर में हुई एक भयंकर बस दुर्घटना के बारे में जहां देखते देखते दो जिंदगियां काल के गाल में समा गई। दोहरीघाट से मऊ
की तरफ जा रही बस संख्या…up50एटी 8049 एकाएक अनियंत्रित हो गई और कार नंबर यूपी 54आर 3435तथा एक बाइक व एक बोलेरो गाड़ी को टक्कर मारते व रौंदते हुए आगे जाकर रुक गई।
बस की चपेट में आने से देवनारायण यादव ( 44) पुत्र रामपत ग्राम मुंगेसर थाना घोसी एवम ग्राम भटमिला थाना घोसी निवासी 10 वर्षीय हासमीर पुत्र रोहित की मौके पर ही मृत्यु हो गई।मृत देवनारायण यादव जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक थे तथा किसी के दाहसंस्कार में सम्मिलित होने के लिए मुक्ति धाम दोहरीघाट आए थे। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दोहरीघाट मनोज कुमार सिंह ने लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोहरी घाट भेजवाया जहां पर गंभीर स्थित को देखते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।1.घायलों में अनूप विश्वकर्मा ( 23 ) पुत्र सूर्यनाथ ग्राम धनौली थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
2. वैभव पुत्र अखिलेश ग्राम धनौली थाना दोहरी घाट जनपद मऊ 3. मुलायम पुत्र नंदू इब्राहिमाबाद दोहरीघाट मऊ

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-